विवाह योग (Vivah Yog) में आ रही अडचन और उसके उपाय
आजकल के युवा पुरुष और युवतियों अपनी उच्च शिक्षा या अच्छे करियर के कारण शादी में देरी करते हैं, जो उनके माता-पिता को परेशान करता है, लेकिन ज्योतिष के अनुसार जल्दी या देर से शादी आपकी कुंडली पर भी निर्भर करती है। यदि आपकी कुण्डली में शीघ्र विवाह योग (Vivah Yog) है तो आपका विवाह शीघ्र होगा और यदि नहीं तो आपके विवाह में अनेक बाधाएँ उत्पन्न होंगी। लेकिन सवाल यह है कि आपको कैसे पता चलेगा कि आपकी कुंडली में शीघ्र विवाह योग (Vivah Yog) है या नहीं। और यदि नहीं, तो ये उपाय क्या हैं? मेरी या मेरे पुत्र या पुत्री की शादी कब होगी, जीवनसाथी कैसा होगा, विवाह में कोई विलंब तो नहीं और अगर है तो क्या? और शादी के उपाय क्या हैं? ऐसे कई सवाल सामाजिक जीवन में लोगों के सामने आते ही रहते हैं। इस संबंध में ज्योतिष के जानकारो का कहना है कि कुंडली का सातवां घर बताता है कि आपकी शादी (shaadi) किस उम्र में होगी। शादी (shaadi) के लिए कौन सी दिशा उपयुक्त रहेगी जहां प्रयास करने पर जल्द ही शादी (shaadi) हो सके। वहीं जब एक से अधिक अशुभ ग्रहों का प्रभाव सातवें घर पर हो तो विव...